शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती देवी एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय संस्थापक के पौत्र डॉ. मुरारी लाल श्रीवास्तव, इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पहलाद कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य रीति श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शैक्षिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके उपरांत महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, बहराइच की ओर से महाविद्यालय प्रशासन को ग्रीन प्लांट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रो. दयाराम यादव, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, ईडीपी प्रमुख धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सुबी खान, उमेश वर्मा, रिकेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
