आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट

0

Oplus_131072

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच।

दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न और अभद्रता के विरोध में अब बहराइच के पत्रकार भी एकजुट नजर आए। जिले भर के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

बहराइच कलेक्ट्रेट कार्यालय में पत्रकारों ने एकजुट होकर दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित घटना पर नाराजगी जताई। पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए। पत्रकारों का कहना है कि जिले के कई थानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय नहीं होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में थानों में सीसीटीवी व्यवस्था को प्रभावी और लगातार संचालित कराने की मांग की गई।

इसके साथ ही पत्रकारों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।

इस मौके पर विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। वहीं बार काउंसिल के अध्यक्ष ने भी पत्रकारों की मांगों का समर्थन करते हुए पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को जरूरी बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story