मगहर-कटसहरा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद, सूती मिल चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग।
संत कबीर नगर – मगहर।
मगहर-कटसहरा मार्ग पर सूती मिल समपार फाटक से भारी वाहनों के आवागमन पर सेतू निगम ने गुरुवार से बड़े वाहनों के पर रोक लगा दी गई। सूती मिल चौराहे पर ही बैरिकेडिंग लगा दिया गया है।वहीं छोटे वाहनों के आवागमन की अनुमति होने से स्थानीय लोगों को कुछ राहत है।
मगहर-कटसहरा मार्ग संतकबीरनगर और गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। जो दोनों जनपदों के करीब दर्जनो गांवों के लोगों का प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन होता है।इसके साथ ही बड़े वाहन इस रोड से वाराणसी,प्रयागराज तक जाते हैं।सूती मिल रेलवे समपार फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण मार्ग को सेतु निगम ने बैरीकेटिंग कर बंद कर दिया है।जिससे बड़े वाहनों के चालकों को खलीलाबाद के मंझरिया अथवा सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत होकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है। इससे दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं।वहीं, छोटे वाहन चालकों को रसूलपुर रेलवे फाटक अथवा काजीपुर चौराहे से दक्षिण की ओर स्थित रेलवे पुलिया होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।गौरव निषाद , अब्दुर्रहमान खां,अमन कन्नौजिया आदि लोगों की शिकायत है कि यातायात पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग और लगाए गए बैनर पर वैकल्पिक मार्ग की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहली बार इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बैरिकेडिंग स्थल पर वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दर्शाने वाला स्पष्ट संकेतक लगाने की मांग की है।

