तत्कालीन ईओ वैभव सिंह के खिलाफ उप लोकायुक्त का शिकंजा, 12 अक्टूबर से पहले साक्ष्यों के साथ तलब।
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर तीन शेरपुर रेहरवा के सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध उप लोकायुक्त में शिकायत किया था। जिसका लेते हुए उप लोकायुक्त ने ईओ वलीदपुर को साक्ष्यों के साथ 12अक्टूबर 2026 से पहले उपस्थित होने को कहा है।
नगर पंचायत के सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी मगहर वैभव सिंह के खिलाफ अभिलेखों के साथ 31जुलाई 2026 को उप लोकायुक्त में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए डा रीमा बंसल सचिव उप लोकायुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ ने पत्रांक संख्या 1782-2026/2/8923-1दिनांक 20 अगस्त 2026 में तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी मगहर/वर्तमान ईओ वलीदपुर वैभव सिंह को दोषारोपण के संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मय सुसंगत अभिलेखों सहित प्रति शपथ पत्र के माध्यम से 12अक्टूबर 2026 से पहले उप लोकायुक्त के समक्ष उपस्थित होने को निर्देशित किया है।

