अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
थाना रिसिया परिसर में मंगलवार को उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने ज्ञानेंद्र सिंह के सेवाकाल को याद करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं व्यवहार की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सेवा देना गौरव की बात है। उनके सेवाकाल से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी।

विदाई समारोह के दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में चौकी प्रभारी रिसिया मोड़ कन्हैया दीक्षित, कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी सुधीर सिंह, चौकी प्रभारी कटीलिया अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक किशन कुमार, उपनिरीक्षक पन्ना लाल, उपनिरीक्षक संजय यादव, उ0 नि0 हेमंत यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर राज सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज राय, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार सहित थाना रिसिया के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
