कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट: 7 से 11 अगस्त तक यूपी के कई जिलों और बस्ती में रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट !
Oplus_131072
उत्तर प्रदेश –
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत दिनांक 07.08.2026 से समय 20.00 बजे से दिनांक 11.08.2026 समय रात्रि 12 बजे तक निम्न प्रकार से डायवर्जन रहेगा-
राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्जन-
1. लखनऊ: शहीद पथ से बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती की तरफ आने वाले सभी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
2. बाराबंकी: बाराबंकी से सभी प्रकार के वाहन जरवल रोड, कर्नलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य को।
3. कटरा जनपद गोंडा (थाना नवाबगंज): गोंडा की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा से नवाबगंज, गोंडा, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य को जायेंगे।
4. घघौवा (थाना परशुरामपुर): परशुरामपुर से आने वाले वाहनों को नवाबगंज, गोंडा, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य को।
5. खलीलाबाद, संतकबीरनगर (थाना कोतवाली खलीलाबाद): मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला होकर गंतव्य को।
6. दुर्गा मंदिर मगहर (थाना कोतवाली खलीलाबाद): संतकबीरनगर से होकर आने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा होकर डायवर्ट किये जाने की आवश्यकता है।
7. टेमा रहमत (थाना कोतवाली खलीलाबाद): संतकबीरनगर से होकर आने वाले वाहन टेमारहमत से सेमरियावां होकर डायवर्ट किये जाने की आवश्यकता है।
8. बिढ़हरघाट धनघटा (थाना धनघटा): संतकबीरनगर से होकर जाने वाले वाहन बिढ़हरघाट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर से जनपद अंबेडकरनगर होकर डायवर्ट किये जाने की आवश्यकता है।
9. पालिटेक्निक चौराहा बस्ती (थाना पुरानी बस्ती): संतकबीरनगर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को गौरा तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जहाँ से रूधौली एवं मनौरी होते हुए डुमरियागंज बेवा चौराहा से उतरौला बलरामपुर गोंडा होते हुए गंतव्य को जायेंगे।
10. कलवारी चौराहा बस्ती (थाना कलवारी): कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुये जनपद संतकबीर नगर हेतु तथा नगर एवं फुटहिया की तरफ कोई वाहन नहीं आयेगा।
11. लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर: जनपद गोरखपुर से होकर जनपद बस्ती आने वाले समस्त वाहनों को गोरखपुर से लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट कराये जाने की आवश्यकता है।
रूट डायवर्जन प्लान बस्ती शहर-
1. शास्त्री चौक (थाना कोतवाली): शास्त्री/कलेक्ट्रेट चौराहे पर एक बैरियर लगाकर रामचंद्र शुक्ल तिराहे या कांवड़ियों के रास्तों पर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जायेगा, जिनको बस्ती शहर से बाहर जाना है, उन्हें मूडघाट/बड़ेबन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
2. चेतक तिराहा (थाना कोतवाली): चेतक तिराहे पर बैरियर लगाकर कंपनी बाग अथवा रामचंद्र शुक्ल तिराहा से आने वाले प्राइवेट वाहनों को कंपनी बाग की तरफ मोड़ दिया जायेगा।
3. फौव्वारा तिराहा (थाना कोतवाली): कोई भी वाहन कंपनीबाग की तरफ नहीं जायेगा।
4. गढ़गोड़िया तिराहा, कांशीराम आवास रोड (थाना कोतवाली): कोई भी वाहन इस रास्ते से डारीडीहा की तरफ नहीं जायेगा, सभी वाहन को अस्पताल से होकर सोनुपार की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
5. सोनुपार तिराहा (थाना कोतवाली): कोई भी वाहन सोनुपार से डारीडीहा की तरफ नहीं आयेगा, समस्त वाहन को अस्पताल मोड़ पर डायवर्ट किया जायेगा एवं कांवड़िया वाहन को सोनुपार तिराहे के पास स्थित बाग में पार्क कराया जायेगा।
कांवड़ियों के वाहन का रूट डायवर्जन प्लान बस्ती शहर-
1. फुटहिया: नगर, कलवारी, कप्तानगंज से कांवड़िया आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर वापस किया जायेगा।
2. बड़ेबन: शहर क्षेत्र में बड़ेबन से कांवड़िया से संबंधित किसी वाहन को प्रवेश न करने दिया जाये।
3. पटेल चौक: पचपेड़िया रोड पर कांवड़िया से संबंधित किसी वाहन को प्रवेश न करने दिया जाये।
4. हर्दिया चौराहा: सोनहा तथा रूधौली से आने वाले कांवड़िया वाहनों को पटेल चौराहे के तरफ डायवर्ट किया जाये।
5. पालिटेक्निक चौराहा: पांडे बाजार के तरफ जाने वाले कांवड़िया वाहनों को रोक कर वापस चैनपुरवा के तरफ जाने दिया जाये।
6. हड़िया चौराहा: परसा जाफर मेंहदावल के तरफ से आने वाले कांवड़िया वाहनों को रेलवे स्टेशन के तरफ न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर वापस किया जाये।
7. परसा जाफर: परसा जाफर से कर्ण मंदिर के तरफ कांवड़िया वाहनों को रोक कर वापस कर दिया जाये।
8. शास्त्री चौक: शास्त्री चौक से रामचंद्र शुक्ल तिराहा के तरफ जाने वाले कांवड़िया वाहनों को रोका जाये, मूडघाट के तरफ डायवर्ट किया जाये।
9. चेतक तिराहा: रामचंद्र शुक्ल तिराहे व कंपनी बाग के तरफ से आने वाले कांवड़िया वाहनों को डायवर्ट करते हुए वापस कंपनी बाग के तरफ किया जाये।
10. फौव्वारा तिराहा: कंपनी बाग के तरफ किसी भी कांवड़िया वाहन को न जाने दिया जाये, कटरा व मालवीय रोड के तरफ डायवर्ट किया जाये।
11. गढ़गोड़िया तिराहा: डारीडीहा चौराहे के तरफ किसी भी कांवड़िया वाहन को न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर वापस कर दिया जाये।
12. अस्पताल चौराहा: अस्पताल चौराहे से डारीडीहा/सोनुपार के तरफ कांवड़िया वाहनों को डायवर्ट कर मुंडेरवा के तरफ जाने दिया जाये।
13. सोनुपार: डारीडीहा के तरफ किसी भी वाहन को न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर अस्पताल रोड के तरफ जाने दिया जाये।
14. दक्षिण दरवाजा चौराहा: किसी भी कांवड़िया वाहन को रेलवे स्टेशन तथा करूआ बाबा के तरफ न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर वापस रोडवेज व अस्पताल चौराहे के तरफ जाने दिया जाये।
15. पांडे बाजार चौराहा: पालिेक्निक चौराहा व चैनपुरवा रेलवे ब्रिज के तरफ से आने वाले कांवड़िया वाहनों को बस्ती शहर के अंदर न जाने दिया जाये, उन्हें डायवर्ट कर चैनपुरवा के तरफ जाने दिया जाये।
16. जिगना चौराहा: मुंडेरवा के तरफ से आने वाले कांवड़िया वाहन को अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहा, मालवीय तिराहा से रौता, फौव्वारा से बड़ेबन की तरफ डायवर्ट कर दिया जाये।
17. करूआ बाबा तिराहा: रेलवे स्टेशन के तरफ किसी भी कांवड़िया वाहन को न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर पांडे बाजार व दक्षिण दरवाजा के तरफ जाने दिया जाये।
18. रेलवे स्टेशन बस्ती पूर्वी रेलवे फाटक तिराहा: रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य होने के कारण पालिेक्निक एवं हड़िया के तरफ से आने वाले कांवड़िया वाहनों को पूर्वी क्रासिंग के उत्तरी फाटक के पहले कर्णखास मंदिर वाले मार्ग से होकर मुंडेरवा की तरफ डायवर्ट किया जाये।
श्रावण में आपातकालीन रूट डायवर्जन प्लान बस्ती शहर-
1. बड़ेबन: शहर क्षेत्र में बड़ेबन से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बड़ेबन से टोल प्लाजा होते हुये पटेल चौक से पचपेड़िया मार्ग से गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
2. ब्लाक रोड: बड़ेबन से आने वाले छोटे वाहनों को ब्लाक रोड से रौता की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
3. फौव्वारा: कंपनीबाग की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
4. दीवानी चौराहा: शास्त्री चौक की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को न्यायमार्ग होते हुये कटरा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
5. मालवीय तिराहा: गांधीनगर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
6. रौता चौराहा: मालवीय तिराहा से फौव्वारा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को ब्लाक रोड पर डायवर्ट किया जायेगा।
7. रोडवेज तिराहा: मालवीय तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पचपेड़िया रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जो पचपेड़िया रोड होते हुये पटेल चौक से गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
8. अस्पताल चौराहा: अस्पताल चौराहे से आने वाले वाहनों को सोनूपार / दक्षिण दरवाजा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
9. सोनूपार: डारीडीहा के तरफ किसी भी वाहन को न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर अस्पताल रोड के तरफ जाने दिया जाये।
10. गढ़गोड़िया तिराहा: डारीडीहा चौराहे के तरफ किसी भी कांवरिया वाहन को न जाने दिया जाये, डायवर्ट कर वापस कर दिया जाये।
नोट–
1. दिनांक 07.08.26 को शाम 04 बजे से हाइवे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, अन्य वाहनों को यथास्थिति के अनुसार भीड़ व स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए प्रतिबंधित किया जाएगा, दिनांक 08.08.26 को प्रातः 08 बजे से सभी प्रकार के वाहन हाइवे पर बन्द कर दिए जाएंगे।
2. बस्ती शहरी क्षेत्र में आंतरिक डायवर्जन फुटहिया से लेकर पॉलिटेक्निक चौराहे, अमहट से लेकर सोनुपार, मुंडेरवा से लेकर सदर अस्पताल चौराहे तक दिनांक 08.08.26 को प्रातः 08 बजे से लागू किया जाएगा, इसे स्थानीय स्थिति व भीड़ के आधार पर लागू किया जायेगा।
सभी आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील है कि डायवर्जन के नियमों व प्रतिबन्धों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें!
