आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत 51 जोड़े बंधे पवित्र बंधन में !

0

संत कबीर नगर – 

जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल और प्रेरणादायक मार्गदर्शन में आज जनपद मुख्यालय स्थित ‘ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन’ (सियरा सांथा, धनघटा रोड) में भव्य ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’ समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच कुल 51 जोड़ों का विवाह बेहद धूमधाम और सकुशल संपन्न हुआ।

आज के इस पावन आयोजन में विकासखंड खलीलाबाद के 48 और नगर पालिका खलीलाबाद के 3 जोड़ों (जिसमें 01 अल्पसंख्यक वर्ग का जोड़ा भी शामिल है) ने एक-दूसरे का हाथ थामा।

अनोखी शपथ –

दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले सभी नवयुगलों को समाज में बदलाव का संदेश देते हुए लैंगिक समानता की विशेष शपथ भी दिलाई गई।

अधिकारियों का आशीर्वाद- 

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जयकेश त्रिपाठी और जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

CDO ने जताया आभार और दी शुभकामनाएं –

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों, वर-वधू पक्ष और उनके संबंधियों का दिल से स्वागत किया। उन्होंने सभी नव-दम्पत्तियों को सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story