‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत 68 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ ।
संत कबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार के अचूक और कुशल मार्गदर्शन ने आज संत कबीर नगर में वो कर दिखाया, जिसकी चर्चा हर जुबान पर है! जनपद मुख्यालय स्थित ‘ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन’ (सियरा सांथा, धनघटा रोड) किसी भव्य फिल्मी सेट से कम नहीं लग रहा था, जहां सात फेरों की पवित्र अग्नि के बीच 68 जोड़ों ने एक नई जिंदगी की शुरुआत की।

गरीबी अब किसी की बेटी के अरमानों के आड़े नहीं आएगी—यह साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ ने!
कुल जोड़े-
बघौली ब्लॉक से 36 और सेमरियावा ब्लॉक से 32—यानी कुल 68 जोड़े पवित्र बंधन में बंधे।
शाही इंतजाम- धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया!
दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले सभी नवयुगलों को लैंगिक समानता की अनोखी शपथभी दिलाई गई, जो आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा संदेश है।

दिग्गजों का लगा तांता, नव-दम्पत्तियों पर हुई आशीर्वाद की वर्षा!
इस भव्य आयोजन की रौनक तब और बढ़ गई जब खुद जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी वर-वधू को आशीर्वाद देने मैदान में उतर आए।
विधायक मेंहदावल, अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में सरकार की मंशा साफ करते हुए कहा—
“बेटी पैदा होने से लेकर उसकी विदाई तक की पूरी जिम्मेदारी अब प्रदेश सरकार उठा रही है। जो गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ थे, आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है।”
विधायक धनघटा, गणेश चंद्र चौहान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की तारीफ करते हुए गरजते हुए कहा—
“आज देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे गरीबों के खातों और उनके तक पहुंच रहा है।”

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की कमान संभालते हुए सभी अतिथियों, वर-वधू पक्ष और उनके संबंधियों का दिल से स्वागत किया और नव-दम्पत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन में जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के हज़ारों गणमान्य लोग गवाह बने।

संत कबीर नगर की इस शानदार और दिल को छू लेने वाली पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सरकार गरीबों के हर सुख-दुख में मजबूती से खड़ी है।

