संतकबीरनगर में पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, महुली पुलिस की बड़ी कामयाबी!
सिकटहा पुलिया के पास घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी, खाकी पर हाथ डालने वालों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।
संतकबीर नगर –
जनपद संतकबीर नगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
– खाकी पर हमले से सनसनी, 24 घंटे के भीतर एक्शन।
मामला बेहद गंभीर है। बीती 26 जून को थाना महुली में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और उनके हमराही पुलिसकर्मियों पर इन दबंगों ने एकराय होकर जानलेवा (प्राणघातक) हमला कर दिया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस पर हुए इस दुस्साहसिक हमले से महकमे में हड़कंप मच गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कड़े निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के करीबी पर्यवेक्षण में महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।
– सिकटहा पुलिया के पास घेराबंदी, धरे गए आरोपी –
महुली पुलिस की टीम लगातार इन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। सटीक सूचना के आधार पर आज, 27 जून को पुलिस टीम ने सिकटहा पुलिया के पास घेराबंदी की और भागने की फिराक में खड़े तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
– गिरफ्तार अभियुक्तों की कुंडली: –
1. अशोक चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान (निवासी: सिक्टहां, थाना महुली)।
2. शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान (निवासी: सिक्टहां, थाना महुली)।
3. राजन कुमार पुत्र विन्ध्याचल चौहान (निवासी: मरवटिया, थाना महुली)
इन तीनों के खिलाफ थाना महुली में मु0अ0सं0 274/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं 191(2), 121(1), 352, 351(3), और 109 (हत्या के प्रयास व अन्य संगीन धाराएं) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।
– इस जांबाज पुलिस टीम को मिली सफलता।
अपराधियों को घुटनों पर लाने वाली महुली पुलिस की इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:-
– उ0 नि0 गौतम यादव ।
– हे0 का0 नुरुद्दीन खान ।
– का0 चन्द्रेश यादव ।
– का0 मनीष कुमार ।
पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं जनता ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है।
