संतकबीर नगर- धनघटा । मॉकड्रिल : बताए गए बाढ़ से बचाव के उपाय।
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र औराडाड़ में गुरुवार को प्रशासन की मौजूदगी में बाढ़ से बचने के लिए ग्रामीणों के सामने एसडीएम ढंगगत रविकांत चौबे की देखरेख में मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान पीएसी की फ्लड टीम, आपदा, स्वास्थ्य, राजस्व आदि विभाग के कर्मी व अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने लोगों को बाढ़ से बचाव के उपाय बताए। फायर कर्मियों ने बाढ़ से हताहतों को स्वास्थ्य टीम तक पहुंचाया। इलाज भी किया गया।
बाढ़ के तेज बहाव में फंसे ग्रामीणों को बचाव के लिए मॉकड्रिल कराया गया है। ग्रामीणों को आपदा से बचाव की जानकारी दी। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को आसानी से निकालने के तरीके समझाए। यही नहीं नाव पलटने पर लोगों को बचाने के उपाय बताए। पीएसी की टीम ने सरयू नदी में अभ्यास भी कराया। आपदा में बरतीं जाने वाली सावधानी भी समझाईं। लोगों को बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर बाढ़ से निकलने की जानकारी दी। पीएसी के जवानों में सरयू में डूबते लोगों को तत्परता के साथ बचाने का अभ्यास भी किया। यही नहीं पीड़ितों को सरयू नदी से बाहर लाकर फायर कर्मियों ने स्वास्थ्य टीम तक पहुंचाया।

इस अवसर पर एसडीएम रविकांत चौबे, तहसीलदार रामजी, पीएसी व आपदा विभाग के कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दस्ता आदि अनेक ग्रामीण भी मौजूद थे।
