डीएम की अध्यक्षता में “जिला पुस्तकालय समिति” की बैठक आयोजित।
संतकबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में “जिला पुस्तकालय समिति” की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालय के विकास, उन्नयन, संवर्धन एवं और अधिक लोकप्रिय/उपयोगी बनाने के बिंदुओं पर निर्धारित एजेंडा के अनुसार विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय पर वाउंड्रीवाल एवं गेट की व्यवस्था के लिए निदेशालय पत्र भेजने हेतु निर्देशित किया गया। राजकीय जिला पुस्तकालय के रीडिंग कक्ष में ए.सी की व्यवस्था के लिए निदेनेशालय पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में बढ़ती सख्या हेतु फर्नीचर (मेज/कुर्सी) की व्यवस्था के लिए निदेशालय पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। राजकीय जिला पुस्तकालय में समाचार पत्रिका, दैनिक समाचार पत्रिका, मासिक पत्रिका, वार्षिक पत्रिका, करेंट अफेयरर्स, दैनिक जागरण एवं द हिन्दू आदि माँगाने के लिए इनके सम्पादन का पत्र भेजा जाये की वे निःशुल्क पत्रिका उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि पुस्तकालयाध्यक्ष स्वयं समन्वय स्थापित करके अधिकारियों का समय लेकर कैरियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबंधन का कार्यक्रम करायें। उन्होंने कहा कि पाठकों की डिमांड के अनुसार प्रतियोगि परीक्षाओं हेतु उपयोगी पुस्तकों की सूची (नाम, प्रकाशन, मूल्य) तैयार करके उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में छायादार वृक्ष/बायो फेन्सिग की व्यवस्था के लिये DFO को पत्र भेजना का निर्देश दिया गया। पाठकों की सुविधा हेतु इनवर्टर, सेल्फ इन्सिरेटर / सेनेटरी पैड, वेडिंग मशीन एवं जन जागरुकता हेतु कार्यकमो के आयोजन के लिए CSR के माध्यम से व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। नगर पालिका के समन्वय से नियमित रुप से साफ-सफाई की व्यवस्था का निर्देश दिया गया तथा राजकीय जिला पुस्तकालय में साईकिल स्टेंड हेतु टिन सेड की व्यवस्था CSR के माध्यम से व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने ओपेन जिम की CSR के माध्यम से व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालय में सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी / रात्रिकालीन चौकीदार की व्यवस्था CSR के माध्यम से व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। राजकीय जिला पुस्तकालय में बाल कक्ष की स्थापना एवं विस्तार की व्यवस्था CSR के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, संत कबीर नगर, सचिव, जिला साक्षरता समिति, संत कबीर नगर, जिला युवा कल्याण अधिकारी, संत कबीर नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, संत कबीर नगर, अशुतोष पाल, प्रशासनिक अधिकारी, संत कबीर नगर, प्रो० प्रताप विजय कुमार, प्रोफेसर, एच०आर०पी०जी०कालेज, खलीलाबाद, संत कबीर नगर, अन्यास सिंह, रा०इ०का०, बनौली, नेहा यादव, महिला मंडल दल, प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष, राजकीय जिला पुस्तकालय, संत कबीर नगर सदस्य आदि उपस्थित रहे।
