संत कबीर नगर- मगहर। नौकरी में तबादला होना एक प्रक्रिया है: वैभव ।
– तीन साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण हुए विकास कार्य: पूर्व चेयरमैन ।
मगहर – संत कबीर नगर ।
सरकारी नौकरी में तबादला एक प्रक्रिया में आता है।जिसके क्रम में कर्मचारी को एक स्थान दूसरी जगह पर तबादला करके सरकार काम कराती है।उक्त बाते नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्रवार को नगरपंचायत कार्यालय परिसर में कहा
उन्होंने कहा कि नौकरी का शुभारंभ कबीर की तपोभूमि नगर पंचायत मगहर से करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।नगर की चेयरमैन अनवरी बेगम एवं सभी सभासदों का भरपूर सहयोग मिलता रहा।जिसके परिणाम स्वरूप नगर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का सुअवसर मिला। पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि ईओ वैभव सिंह ने सोलह सभासद और एक चेयरमैन के परिवार के मुखिया के रूप सबको एकसाथ लेकर कार्य किया।कभी भी किसी बात को लेकर कोई कठिनाई नहीं आई।सभासद अवधेश सिंह ने कहा कि एक कुशल प्रशासक की तरह काम करते हुए नगर के विकास और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की क्षमता अधिषाशी अधिकारी वैभव सिंह में रही।नगर पंचायत मगहर के इतिहास में पहली बार किसी ईओ का विदाई इतने भव्य तरीके से हुआ है। इस दौरान सभी वक्ताओं ने उनके कार्यो की सराहना की और एक बेहतर अधिकारी हम लोगों से दूर होने का दुख भी व्यक्त किया।यहीं कारण है कि विदाई समारोह में मौजूद सभी की आंखे नम हो गई और उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। समारोह में स्मृति चिंह व माला पहनाकर कर विदाई दी गई। इस अवसर पर चेयरपर्सन अनवरी बेगम, ईओ खलीलाबाद अवधेश भारती, सभासद अवधेश सिंह, अमिरुद्दीन कादिरी, अतुल श्रीवास्तव,कृष्णचंद चन्दन सैनी,अहमद आलम जेई,मो.असअद अंसारी,सुहेल अख्तर,पूर्व सभासद परवेज कौसर, शाहिद परवेज, सुजीत गुप्ता,विजय प्रकाश कांदू, सुधीर श्रीवास्तव,अत्रेश श्रीवास्तव,भोलू पासवान, अलकेश गुप्ता, मेंहदी हसन पप्पू, इन्द्रकृर्ति अग्रवाल,धीरज मिश्रा,टीएन वर्मा,रवि प्रकाश टुनटुन पाण्डेय,यशवंत यादव,संजय दूबे,विशाल वर्मा,विशाल राज सिंह, चंद्रजीत यादव, अजय वर्मा, मुजीबुल्लाह अंसारी, मुश्ताक उर्फ मुन्ना खान,रुद्र प्रताप सिंह,अभिषेक राय,ईओ के चाचा नीरज सिंह, चंद्रजीत यादव,बीएन त्रिपाठी,दानिश अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
ईओ के विदाई में नहीं शामिल हुई महिला सभासद-
मगहर।नगर पंचायत मगहर की पांच महिला सभासदों में से एक भी ईओ के विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। महिला सभासदों में सरिता पासवान,मोहसिना खातून, मुसरत जहां,श्रीमती नजमूस्सेहर,श्रीमती रूही बेगम ने विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी।
