संतकबीर नगर – मगहर । आंधी से पेड़ और बरसात से विद्युत पोल गिरे, आपूर्ति हुई बाधित ।
मगहर- संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर तथा आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण धूल भरी आंधी के साथ पूरा इलाका धुंध छा गया। लोगों को चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक आसमान में धूल का ऐसा गुबार उठा कि राहगीरों के लिए आगे बढ़ना दूभर हो गया।तेज आंधी के कारण टीन टप्पर उड़े,लगभग आधा दर्जन से अधिक विद्युतपोल और कई पेड़ के गिरने से रास्ता हुआ बाधित हो गया।पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई है।इसी बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने से उमस बढ़ गई है।
शुक्रवार को अचानक से प्रकृति में हलचल हुआ और देखते ही देखते तेज रफ्तार से आंधी आई पूरा वातावरण धूल गुबार से ढक गया।जिसका सबसे ज्यादा असर सड़कों पर देखने को मिला। जहाँ उड़ती धूल और कम दृश्यता के कारण दुपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के पहिये पूरी तरह थम गए। वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे शरण लेनी पड़ी। काजीपुर चौराहे से इस्लामनगर को जाने वाली सड़क पर तीन विद्युत पोल और कई सागौन के पेड़ गिर जाने से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है और सूती मिल रोड पर भी विद्युत तार पोल के साथ गिर गया।जिसके कारण अफरा तफरी मच गई थी।बरसात बन्द होने के बाद आस पास के लोगों पेड़ को काट रास्ते से किनारे किया।उसके बाद आवागमन बहाल हो सका।वहीं बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए तार को अलग किया। संविदा लाइन मैन धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेन सप्लाई का तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
