संत कबीर नगर- धनघटा । जमीनी विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत ।
– धनघटा थाना क्षेत्र के चोरमरा गांव में 9 इंच जमीन के लिए हुई थी मारपीट ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघट क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददरवार के राजस्व गांव चोरमरा में 15 दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल 60 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार चोरमरा गांव निवासी 60 वर्षीय सांवर राजभर अपने मकान का नीव चलवा रहे थे। उनके विपक्षी अजय आदि उधर से 9 इंच जमीन छोड़कर नीव चलवाने मांग कर रहे थे। शावर जब जमीन छोड़ने से इनकार कर दिए तो मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों के बीच 17 मई को हुई मारपीट में सावर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे सोनू को भी चोटे आई। पुलिस इस मामले में अजय, सुनील, छोटू , इंद्रावती, सैलाब के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज की थी। उधर गंभीर रूप से घायल सावर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां हालात गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जिला अस्पताल से भी उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज से आजमगढ़ परिवार के लोग इलाज के लिए ले गए। उसके बाद आजमगढ़ से लखनऊ भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे सावर की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि इस मामले में अभी तक का तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
