शोक संतृप्त परिवार को पचास हजार रुपए की विधायक ने दी सहायता
Oplus_131072
मगहर – संत कबीर नगर ।
नगर पंचायत मगहर के तेली टोला निवासी दो पाटीदार के बीच मारपीट में घायल युवक की पिछले दिनों मौत हो गई थी।जिसकी जानकारी होते ही सदर विधायक अंकुर राज तिवारी अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा किया था।जिसे मृतक के ब्रह्मभोज के मौके पर बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश कादू व सुजीत गुप्ता के माध्यम से शोक संतृप्त परिवार को प्रदान किया गया।
विधायक अंकुर राज तिवारी के मगहर प्रतिनिधि के रूप में सुजीत गुप्ता ने कहा कि विधायक जी शोक संतृप्त परिवार की हर संभव मदद करेंगे।जिसके क्रम में मृतक युवक के परिवार को विधायक द्वारा पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दिया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश कादू ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की बात कहा है।उसमें किसी तरह का अड़चन न आये इसके लिए भी आश्वासन दिया है।इस मौके पूर्व सभासद त्रिलोकी नाथ वर्मा,आफताब अंसारी,रियाज खान,बैजनाथ वर्मा,बबलू गुप्ता, छन गुप्ता,विनय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
