संतकबीर नगर- धनघटा । मामूली बात को लेकर पूर्व प्रधान के घर वर्तमान प्रधान व उनके साथियों का हमला, 5 घायल ।
पुलिस ने वर्तमान प्रधान को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी।
धनघटा, संतकबीर नगर।
धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में मामूली बात को लेकर बीती रात वर्तमान प्रधान व उनके साथियों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने वर्तमान प्रधान को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान कमलचंद चौहान के बेटे को खांसी आने पर उसने घर के पास थूक दिया था। जिसे वर्तमान प्रधान कुलदीप चौहान को नागवार लगा। उसने पहले युवक को पीटा और फिर अपने गुर्गों को बुलाकर पूर्व प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने कमरा तोड़कर अंदर घुसकर बुजुर्ग पिता, बड़े भाई और भतीजे समेत पांच लोगों को लहू-लुहान कर दिया था।

सभी घायलों को सीएचसी हैसर बाजार ले जाया गया था जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी वर्तमान प्रधान को हिरासत में ले लिया गया है। वायरल वीडियो के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
