अचानक आग लगने से लाखों के सामान जलकर राख ।
अग्नि शमन दल ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया के इंदिरा नगर में दूर भाष केंद्र के निकट एक कांफ्रेंसरी एजेंसी पर शनिवार की रात 12.20 बजे अचानक आग लग गई,और आग ने तत्काल विकराल रूप धारण कर लिया,एजेंसी मालिक की सजगता से जन हानि नहीं हुई,लेकिन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्नि शमन दल ने कस्बा चौकी पुलिस की मदद से आग पर काबू किया है।
रिसिया के इंदिरा नगर में दूरभाष केंद्र के निकट नीशू अग्रवाल पत्नी मुकेश अग्रवाल की राधा रानी उद्योग के नाम से कांफ्रेंसरी एजेंसी है।,इस एजेंसी में कोल्ड ड्रिंक के अलावा विभिन्न ब्रांडोके चिप्स,नमकीन और कुरकुरे के साथ अन्य चीजों का थोक कारोबार होता है ,इसी एजेंसी से सटे मकान में पूरे परिवार से निवास भी करते है। देर रात को लगी आग के समय पूरा परिवार जग रहा था,घर में धुंआ फैलने पर एजेंसी मालिक के पति बाहर आए,तो देखा आग लगी हुई थी, उनके द्वारा चीख पुकार करने पर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए,उसी दौरान गस्त पर निकले चौकी कस्बा प्रभारी बिहारी सिंह यादव मय फोर्स के साथ,दमकल की गाड़ी आने पर आग को काबू करने के लिए गोदाम की दीवार को तोड़ना पड़ा,तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका है।।एजेंसी मालिक ने आग लगने के कारण को बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया है ,और करीब बीस लाख का नुकसान होना भी बताया है । आग बुझाने में विशेष अग्रवाल, महेश अग्रवाल तथा रोहित मित्तल ने काफी अथक प्रयास किया है।
