संत कबीर नगर – चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार, नगद व सामान बरामद।
Oplus_16908288
चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार, नगद व सामान बरामद।
संतकबीर नगर-
जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत दुधारा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम सितारा खातून पत्नी असरफ अली निवासी गनेशपुर चौक थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती है।
प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को सितारा खातून को भारतीय स्टेट बैंक सेमरियावां के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक पर्स, तीन घड़ियां, एक चश्मा तथा नगद 2900 रुपये बरामद किए हैं।
मामला 29 अक्टूबर 2025 का है, जब कटया निवासी जगदीश कुमार की पत्नी सेमरियावां बाजार स्थित एक दुकान पर खरीदारी करने गई थीं। इस दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया था। मामले में थाना दुधारा पर मुकदमा संख्या 388/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अब इसमें धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल भीम कुमार, महिला
