संत कबीर नगर – आकृति श्रीवास्तव को राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक।
आकृति श्रीवास्तव को राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक।
तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर बढ़ाया जनपद का मान।
संत कबीर नगर –
जनपद संत कबीर नगर स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीएड की छात्रा आकृति श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहीम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक दी । स्वर्ण पदक प्राप्त आकृति श्रीवास्तव पुत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव जनपद संत कबीर के खलीलाबाद के बंजरिया पश्चिमी की निवासिनी है।
परिवारजनों का कहना है कि आकृति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं तथा सभी कक्षाओं में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकृति को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक के साथ ही राजा रतन सेन स्मृति स्वर्ण पदक व प्रोफेसर सुमित्रा देवी स्वर्ण पदक भी मिला है।
आकृति श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय पिता एवं परिवार के सदस्यों तथा बड़े भाई जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव को दी है।
रिश्तेदारों, शुभचिंतकों व मित्रों द्वारा आकृति की इस सफलता पर बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
