संत कबीर नगर – ज्वेलर्स व शराब की दुकान में चोरी, CCTV कैमरे में कैद
Oplus_16908288
ज्वेलर्स व शराब की दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद !
धनघटा- सन्तकबीर नगर !
धनघटा थाना क्षेत्र के संठी चौराहे पर स्थित आभूषण की व शराब की दुकान को चोरो ने निशाना बनाया। आभूषण की दुकान का ताला तोड़ चोरो ने डेढ़ किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवरों पर जहां हाथ साफ किया वही निकट देशी शराब की दुकान से नगदी उड़ा दिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह लोगो को हुई। संठी चौराहे पर बभनौली गांव निवासी अमन वर्मा अंबे ज्वेलर्स की दुकान चलाते है वही हैंसर बाजार निवासी हरिश्चन्द्र अग्रहरी शराब की दुकान चलाते है। चोरों ने यह घटना रात सवा एक बजे के लगभग अंजाम दिया। शनिवार की रात दोनो दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस बीच चोरो ने मौका देख दोनो दुकानों को निशाने पर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। फुटेज में दिख रहा है कि दो चोर सफेद टोपी व गमछे से मुंह को बांधे शराब व ज्वेलर्स की दुकान का ताला एक मिनट से कम समय मे तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। चोरो के पूरे क्रिया कलाप सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे है। सुबह जुटे ग्रामीण व पुलिस फुटेज को देख चोरो का शिनाख्त करने का प्रयास में जुटे थे। दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना के संबन्ध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछ ताछ कर रही है।
