संत कबीर नगर – एकता की दौड़ में दिखी जनसैलाब : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन !

0

Oplus_16908288

एकता की दौड़ में दिखी जनसैलाब : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन !

 सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाई दौड़, समाज में एकता और सद्भाव का दिया संदेश। 

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संत कबीर नगर-

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खलीलाबाद शहर में *“रन फॉर यूनिटी”* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह दौड़ जूनियर हाई स्कूल, खलीलाबाद से मुखलिसपुर चौराहा तक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता,सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष *त्र्यंबक त्रिपाठी* ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि *“सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

दौड़ के समापन पर देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने *“एक भारत श्रेष्ठ भारत”* के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और ऊर्जा से भरे युवाओं का जोश देखने लायक था।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, *सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान,* जिला महामंत्री दीपू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला मंत्री हैप्पी राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा पांडे, जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति, हैसर नगर पंचायत प्रतिनिधि नील मणि, जिला महामंत्री गणेश पांडे, जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया, अशोक यादव, विवेकानंद वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद, देहात मंडल अध्यक्ष भगवानदास, कांटे मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा, सेमरियावा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, तामेश्वरनाथ मंडल संयोजक वीरेन्द्र शुक्ला, धनंजय पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्ता ‘सिपाही’, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, नगर महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, रूद्रनाथ मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, कमलेश जायसवाल,श्रवण अग्रहरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, राम नैन यादव, गौरव निषाद, पुरुषोत्तम गुप्ता, अजय गोस्वामी,चंद्रशेखर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...