132 के वी हाई वोल्टेज टॉवर पर चढे युवक को पुलिस ने कडी मशक्कत से उतारा ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच ।
थाना रिसिया के शेखा पुर गांव में एक युवक 132के वी बिजली के टावर पर चढ़कर रात भर हंगामा किया, सुबह पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उतारा है। युवक गांव के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाने के लिए अड़ा हुआ था।
थाना रिसिया के शेखा पुर निवासी मोटे पुत्र जगदीश गांव के बाहर स्थित 132 के वी बिजली के टावर पर चढ़ गया, उसके चढ़ने की सूचना पर गांव में हंगामा मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा, करीब पांच घंटे से अधिक समय तक टावर पर चढ़ा रहा युवक और पुलिस से हत्या का मुकदमा लिखे जाने की मांग करता रहा।
मामला जमीनी विवाद को लेकर हैं, जिसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने इस युवक के घर चढ़कर 18 मार्च को मार पीट किया था, तब इसकी मां कैलाशा को चोट लगी थी, और इलाज के दौरान 26 मार्च को मौत हो गई थी, तब पुलिस ने मामूली धाराओं में करीब चार के खिलाफ मुकदमा लिखा था ,इसी मामले से खिन्न होकर युवक ने टावर पर चढ़कर हंगामा किया है।
एस एस आई अमितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 132 के वी हाई वोल्टेज टावर पर एक युवक चढ़ गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को समझा बुझाकर टावर से नीचे उतरा गया !
