युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना मेहदावल निवासिनी पीड़िता की पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को मेहदावल पुलिस द्वारा आज दिनांक 03 मार्च 2026 को मेहदावल बस स्टॉप गेट के पास से किया गया गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आपको बताते चले कि विदित हो कि पीड़िता द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना मेहदावल पर पीड़िता की पुत्री को सोनू पुत्र बनारसी यादव निवासी सिक्टोर थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए मेहदावल पुलिस द्वारा मु0 अ0 सं0 71/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03 मार्च 2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
उ0 नि0 अखलाक अहमद, का0 धर्मेन्द्र यादव ।
