युवती के साथ दुष्कर्म व अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे !
Oplus_16908288
युवती के साथ दुष्कर्म व अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे !
संत कबीर नगर –
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 528/25 धारा 64(1),308(2),351(2) बी0एन0एस0 व 67ए आई0टी0 एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता देवीशरन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी चिउटाडाड थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को दिनाँक 31.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
दिनाँक 16.10.2025 को वादिनी द्वारा थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध युवती के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आज दिनाँक 31.10.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
प्र0नि0 जयप्रकाश दूबे, का0 सोनू कुमार, का0 रजनीश यादव ।
