योगी राज में मंदिर की साध्वी को नहीं करने दिया जा रहा है मंदिर में पूजा पाठ।
पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान द्वारा मंदिर में बंद किया गया ताला।
तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष के आदेश की अवहेलना किया जा रहा है वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के द्वारा।
मंदिर की साध्वी को नहीं करने दिया जा रहा है मंदिर में पूजा पाठ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को मंदिर पर रहने वाली एक साध्वी ने गांव के ही पूर्व प्रधान तथा वर्तमान प्रधान द्वारा मंदिर में ताला बंद करने तथा साध्वी को पूजा पाठ करने से रोका गया।
आपको बताते चले की साध्वी रिंकी दास जो ठाकुर द्वारा राम जानकी मंदिर मुखालिस पुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर पर बिगत कई वर्षों से साध्वी के रूप में ठाकुर द्वारा राम जानकी मंदिर के महंत 1008 बाबा कमल दास की सेवा कर रही थी।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को महंत बाबा कमल दास के स्वर्गवास हो जाने पर साध्वी रिंकी दास द्वारा अपने गुरु महंत कमल दास का विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
साध्वी रिंकी ने बताया कि जब महंत कमल दास की तबीयत खराब थी तो गांव के कोई भी व्यक्ति तथा वर्तमान व पूर्व प्रधान किसी ने उनका इलाज कराने की कोशिश नहीं किया।
महंत कमल दास के ना रहने पर साध्वी रिंकी दास को पूर्व प्रधान राम सजीवन कसौधन तथा वर्तमान प्रधान मनोज अग्रहरि द्वारा ठाकुर द्वारा मंदिर में ताला बंद कर दिया गया तथा साध्वी रिंकी दास के द्वारा मना करने पर साध्वी को गाली गुप्ता दिया गया साथ ही उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उनको जान से मारने की धमकी भी दिया जा रहा है। जिसकी सूचना साध्वी द्वारा महुली थानाध्यक्ष व तहसीलदार महोदय को दिया गया। जिस पर थानाध्यक्ष व तहसीलदार मौके पर पहुंच कर साध्वी रिंकी दास को मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए कहा गया।
अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी साध्वी रिंकी दास को पूर्व प्रधान राम सजीवन कसौधन तथा वर्तमान प्रधान मनोज अग्रहरि द्वारा मंदिर में पूजा पाठ नहीं करने दिया जा रहा है।
