विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा आगामी हिन्दू नव वर्ष की तैयारियों को लेकर की गई आवश्यक बैठक।
विश्व हिन्दू महासंघ ने आगामी हिन्दू नव वर्ष की तैयारियों को लेकर की आवश्यक बैठक।
संतकबीर नगर-
मुख्यालय खलीलाबाद स्थित समय माता मन्दिर मे विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आगामी हिन्दू नव वर्ष की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई।
बैठक मे आगामी हिन्दू नव बर्ष की तैयारियाँ को लेकर गहन चर्चा हुआ, हिन्दू नव वर्ष की शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिया गया।
साथ ही इस बैठक में अंकित सिंह एवम राज जायसवाल को गौरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ, संत कबीर नगर जिला मंत्री घोषित किया गया । नव नियुक्त गौरक्षा पदाधिकारियों का प्रदेश मंत्री गौरक्षा, श्याम नारायण तिवारी जी द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया गया।

बैठक मे जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी , जिला महामंत्री सोनू गुप्ता ,जिला संयोजक संजय चौहान , जिला उपाध्यक्ष जयहिन्द प्रजापति , जिला उपाध्यक्ष अनूप चौरसिया , गौ रक्षा जिला अध्यक्ष ज्ञान जायसवाल , मातृ शक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिखा अग्रहरि , प्रदेश मंत्री- गौ रक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश श्याम नारायण तिवारी , ओम प्रकाश गुप्ता , जिला मंत्री विनोद कन्नौजिया , जिला उपाध्याय राहुल चौधरी , पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
