विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश संगठन में फेरबदल

विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश संगठन में फेरबदल
श्याम बाबू शर्मा बनाए गए प्रदेश महामंत्री गोरक्ष एवं अवध संभाग
गोरखपुर –विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा संगठन में व्यापक फेरबदल करके संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत संभाग स्तर पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। गोरक्ष, अवध एवं हस्तिनापुर संभाग की बैठक आयोजित की जा चुकी है। बैठक में संबंधित संभाग के संभाग प्रभारी सहित सभी मंडल प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए नए दायित्व भी दिए जा रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा विज्ञप्ति जारी कर पहली बार प्रदेश महामंत्री के साथ संभागो के तीन प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इसके तहत प्रदेश महामंत्री श्री दिग्विजय सिंह राणा के साथ श्री दिनेश सिंह पांडे को ब्रज व हस्तिनापुर संभाग के प्रदेश महामंत्री, श्याम बाबू शर्मा को गोरक्ष व अवध संभाग के प्रदेश महामंत्री तथा राजू सिंह प्रधान को काशी व प्रयाग संभाग के प्रदेश महामंत्री का नया दायित्व दिया गया है। इसके अलावा सरजू प्रसाद शुक्ल व मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, तपेश्वर चौधरी को प्रदेश मंत्री, सिद्धार्थ सिंह को काशी संभाग प्रभारी, श्री बृजेश तिवारी को गोरखपुर मंडल प्रभारी, डॉ. रमेश यादव, वाराणसी मंडल प्रभारी तथा जयप्रकाश सोनी, राकेश सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नया दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले से लेकर ब्लॉक, ग्राम पंचायत तक सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन से जुड़ने के लिए, इस नम्बर 9453045065 से सम्पर्क करे। प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्री प्रवीण सिंह चंदेल सहित प्रदेश एवं प्रांत के कई पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।