विकासखंड के विभिन्न कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्रामों में भेजने के संबंध में जिलाधिकारी को दिया गया शिकायती पत्र।
पंचायती राज अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों पर अपने पद के अधिकार का दुरुपयोग करने व शोषण किए जाने पर रोक लगाई जाने का किया गया मांग।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 19 मार्च 2026 दिन बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा जनपद एवं विकासखंड के विभिन्न कार्यालय में संबंध ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को शासन के मनसा अनुसार संबंधता समाप्त कर उनके मूल ग्रामों में भेजे जाने एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों पर अपने पद के अधिकार का दुरुपयोग करने पर रोक लगाई जाने के संबंध में आज सफाई कर्मी संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश, श्रीमान प्रमुख सचिव पंचायती राज, श्रीमान निदेशक पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के सापेक्ष जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।
आपको बताते चले की उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पंचायती राज उत्तर प्रदेश द्वारा संत कबीर नगर के पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष परमहंस गौतम की अध्यक्षता में आज जनपद में सफाई कर्मचारियों की लंबी समस्याओं का निराकरण प्रभारी जिला पंचायती राज अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के सही निर्णय लेने के कारण नई-नई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जिसमें प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कर्मचारी संघ को केवल गुमराह किया जा रहा है तथा उनका शोषण किया जा रहा है जिसमें जनपद एवं विकासखंड के विभिन्न कार्यों में संबंध ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को शासन के मनसा अनुसार संवाददाता समाप्त कर उनके मूल गांव में भेजा जाए तथा जिससे कि वह गांव में जाकर अपना सफाई का कार्य कर सकें।
कुछ सफाई कर्मचारियों को विभागों में रखकर डाक वितरण साफ सफाई डाक डिस्पैच करने अधिकारियों से मुक्त किया जाए इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में अर्दली डाक डिस्पैच कार्यालय खोलने बंद करना विकास भवन परिसर की साफ सफाई करना कंप्यूटर चलवाना गाड़ी चलवाना अर्दली के रूप में आवास पर खाना बनवाना आवास पर शौचालय की सफाई करवाना आदि चीजों से तत्काल रोका जाए।
कार्यालय के संबंध में राजन कुमार सफाई कर्मचारी को प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों का पाताल देकर कार्य लिया जा रहा था दिनांक 18 मार्च 2026 को एंटी करप्शन की टीम द्वारा घूस लेते हुए पकड़ा गया जो कि यह कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी के इशारे पर करता था।
जनपद में जब से मनोज कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किए हैं तब से कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है ऐसी दशा में समस्त सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम में भेजा जाना अति आवश्यक है जिससे कोई अन्य सफाई कर्मचारी भ्रष्टाचार की लपेट में न जाए।
प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों की जांच 3:00 के बाद किया जाता है तथा पंचायत भवन आत्मा विद्यालय पर जल गंदगी आदि का आरोप लगाकर विभागीय कार्रवाई की धमकी देकर मोटी रकम की वसूल की जाती है कर्मचारियों के समय समय जिला पंचायत राज अधिकारी के आवास पर भेंट न करने पर वेतन रोकने तथा निलंबन की कार्रवाई करके मोटी रकम की वसूली की जाती है।
प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मृतक कर्मचारियों के परिजन को मृतक की के स्थान पर नौकरी अथवा उनके पावनाओं के भुगतान के लिए वर्षों तक जानबूझकर कार्यालय का चक्कर लगाया जाता है जिससे कि परिजन को शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता है।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते समय रमेश चंद्र जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह यादव जिला संगठन मंत्री घनश्याम चौधरी जिला संप्रेक्षक सूरज कुमार जिला महामंत्री सदरे आलम अवधेश पाल दयाशंकर मौर्य के साथ-साथ पूरे संत कबीर नगर जनपद के समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
