विकास भवन में एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित 

0

विकास भवन में एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित 

 

  कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार

संत कबीर नगर – युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जनपद संत कबीर नगर के विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाल में किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा कहानी लेखन, लोक नृत्य, लोक गायन सहित युवा उत्सव में सम्मिलित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रतिभा दिखाने का उचित एवं प्रभावी मंच युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। उन्होंने कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ किया तथा उन्हें भविष्य में अपनी कला एवं प्रदर्शन में निखार लाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवा उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विज्ञान मेले में युवाओं द्वारा इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

युवा उत्सव में डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ल एवं उपायुक्त स्वत:रोजगार प्रभात द्विवेदी ने सभी कलाकारों और प्रतिभागियों को विकसित भारत में अपना मत देने के लिए उत्साहित किया।

युवा उत्सव के साइंस मेले में प्रियांशु, अजय, आइरिस और अंबिका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में निखिल यादव और पेंटिंग में नासरीन खान, कहानी लेखन में सादिका, नाजिश अंसारी और भाषण प्रतियोगिता में शबनम खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह प्रतियोगिता अंतर्गत सामूहिक लोकगीत में माया, संजू दुबे, आशुतोष, रानी प्रजापति, बिंदु मौर्य और वागीशा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य में रिया प्रजापति, सोनम भारती, करिश्मा यादव, प्रियांशी, शालिनी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

युवा उत्सव कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार एवं मंडल, राज्य तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश वर्मा ,अराधना द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, राघवेंद्र पाल, गोरख प्रसाद, संतबली, रमाकांत, विकास चंद, गुलशन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...