विधायक अनिल त्रिपाठी ने जनपद को ‘सूखाग्रस्त’ घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

0

विधायक अनिल त्रिपाठी ने जनपद को ‘सूखाग्रस्त’ घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

बिजली विभाग पर भी लगाए भ्रष्टाचार के आरोप !

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –

जनपद में लगातार कम होती बारिश और गिरते भूजल स्तर से जूझ रहे किसानों की पीड़ा को लेकर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र लिखकर संत कबीर नगर को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर किसानों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विधायक ने पत्र में लिखा कि इस वर्ष सामान्य से बेहद कम वर्षा के कारण भूजल स्तर खतरनाक रूप से नीचे चला गया है।
अधिकांश गांवों में हैंडपंप और अन्य पारंपरिक जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।अगर समय पर बारिश नहीं होती है तो देश की आम जनता भुखमरी के कगार पर आ जाएगी। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सूखे की स्थिति के चलते खरीफ की फसलें बर्बादी के मुहाने पर हैं, लेकिन न किसानों को सिंचाई के लिए मोटर पंप मिल पा रहे हैं और न ही समय पर विद्युत कनेक्शन। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। विधायक ने बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों पर
सिंचाई कनेक्शन देने के नाम पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक ने मांग की है कि जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए तथा किसानों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष सरकारी योजनाओं को लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...