विभिन्न मामलों में फरार चल रहे छ: (6) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजाeq

*विभिन्न मामलों में फरार चल रहे छ: (6) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा*
*रिपोर्ट दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*
रिसिया बहराइच
थाना रिसिया की पुलिस टीम ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना रिसिया अंतर्गत पवन चौहान पुत्र लाल बहादुर, संजय चौहान पुत्र लाल बहादुर, मनोज कुमार पुत्र रामू चौहान, सचिन कुमार पुत्र धर्मेंद्र चौहान, राहुल पुत्र परभुनाथ चौहान निवासी समसा तरहर, दिनेश पुत्र कृष चौहान, निवासी बोकरिहा थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के समक्ष विधिक कार्यवाही हेतु पेश किया गया। उ0 नि0 हेमंत यादव, का0 अजय यादव, का0 विजय कुमार सहित शामिल रहें ।।।