वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पीड़ित लगाया न्याय की गुहार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पीड़ित लगाया न्याय की गुहार
गोरखपुर-ग्राम पट्टी धर्मदास, थाना सहजनवा क्षेत्र के निवासी अर्जुन शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उनकी पत्नी रीता देवी और उनके ससुराल वाले उनकी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं। अर्जुन शुक्ला का आरोप है कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। और अब वे उन्हें भी मारने की कोशिश कर रहे हैं।
अर्जुन शुक्ला ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी कुछ जमीन प्रशांत शुक्ला को दान में दे दी है। लेकिन उनकी पत्नी और ससुराल वाले प्रशांत शुक्ला और उनके परिवार को भी धमकी दे रहे हैं। अर्जुन शुक्ला ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है ।और कहा है कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी उनकी पत्नी और ससुराल वालों की होगी।