वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर पद यात्रा एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन ।

0

Oplus_16908288

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर पद यात्रा एवं जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 21 जनवरी।

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान तथा वर्तमान पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कमाण्डेन्ट 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी राजन कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी निर्देशन में 70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एसएसबी लखीमपुर खीरी की सी समवाय, भरथापुर द्वारा मंगलवार को प्रा.वि. भरथापुर में “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्मरोणत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित की गई देशभक्ति पद यात्रा एवं जन-जागरूकता रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया । पद यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रीय मूल्यों, संविधान के प्रति निष्ठा, सामाजिक सद्भाव एवं देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा, जिससे विद्यार्थियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला ।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के भावपूर्ण गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर संबोधित किया गया तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। 70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित यह स्मरणोत्सव कार्यक्रम बल एवं समाज के मध्य सुदृढ़ समन्वय, आपसी विश्वास तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से एसएसबी निरंतर समाज के साथ जुड़कर राष्ट्रीय चेतना के प्रसार एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...