उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण की वैधता पर बहस आज

0

उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण की वैधता पर बहस आज

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर कलेक्ट्रेट में होगी बहस

सन्तकबीर नगर -धनघटा-विवादों में घिरे उपनिबंधक कार्यालय धनघटा के भवन निर्माण की वैधता को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बहस होगी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार उपनिबंधक कार्यालय भवन का विवादित प्रकरण को हल करने के लिए जिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। बहस में अधिवक्ताओं के अलावा विभागीय पक्ष के लोग जिलाधिकारी के समक्ष अपना अपना पक्ष रखेंगे।

उपनिबंधक कार्यालय भवन धनघटा के निर्माण को लेकर सभी की निगाहें जिलाधिकारी के निर्णय पर टिकी हुई है। मंगलवार को होने जा रही बहस महत्त्वपूर्ण साबित होगी। उनिबन्धक कार्यालय भवन धनघटा का विवादित प्रकरण सुलझाना शासन प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नही होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता व तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि विवादित प्रकरण में न्याय मिलने की उम्मीद है। शासन प्रशासन को गुमराह करने का संबंधित विभाग का खेल खत्म होने वाला है। इस प्रकरण में न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि लम्बे समय से यह विवाद कानूनी दृष्टिकोण से हल होना चाहिए। उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण में कानून को ताख पर रखकर निर्माण कराने वाले को सबक मिलना चाहिए। भवन निर्माण में खुलेआम कानून का उलंघन किया गया है। न्यायालय के स्थगन आदेश को दरकिनार कर भवन का निर्माण शुरू किया गया। जो पूरी तरह अवैधानिक है। उन्होंने कहा कि कल की बहस का सार्थक परिणाम निकल कर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...