उनवल पुलिस चौकी के सामने युवक की पिटाई, पत्नी व उसके साथियों पर आरोप।
गोरखपुर - उनवल।
खजनी थाना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। उनवल पुलिस चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।
उनवल पुलिस चौकी के सामने युवक की पिटाई, पत्नी व उसके साथियों पर आरोप-
उनवल।खजनी थाना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। उनवल पुलिस चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार थाना खजनी क्षेत्र के पूरासपार गांव निवासी जामवन्त यादव पुत्र राम सजीले यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी ने अपने कथित प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कराया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में पूनम देवी की बहन कौशल्या, सर्वेश यादव व दिनेश यादव (पुत्र भजुराम यादव, निवासी ग्राम परासिया, थाना हरपुर बुदहट) भी शामिल थे।
तहरीर के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जामवन्त यादव किसी काम से जा रहे थे। जब वह उनवल पुलिस चौकी के सामने पहुंचे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसे, थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि वह काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आए। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह खजनी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
जामवन्त यादव का कहना है कि पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम संबंध के कारण यह घटना हुई है। मारपीट में वह घायल हो गए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है।
मामले में खजनी थाने के एसएसआई रामदयाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
