UGC बिल के समर्थन में उतरे भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, कुर्मी समाज, सरदार समाज, पिछड़ा तथा दलित समाज के लोग।
Oplus_16908288
UGC बिल के समर्थन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने निकाला पैदल मार्च।
UGC बिल लागू करने को लेकर प्रधानमंत्री के सापेक्ष जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
UGC बिल को लागू करने के समर्थन में उतरे सरदार समाज व अन्य समाज के लोग।
UGC बिल के समर्थन में ओ0 बी0 सी0 समाज के लोग व अन्य समाज के लोगो द्वारा सरैया बाईपास से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में कुर्मी समाज, सरदार समाज व पिछड़ा, दलित, समाज के लोगो द्वारा सरैया बाईपास से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल यू0 जी0 सी0 बिल को लागू कराने के संदर्भ में पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री के सापेक्ष जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया।
आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष साहुल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में यू0जी0सी0 बिल लागू करने के संबंध में आज कुर्मी समाज तथा सरदार समाज व पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के लोगों द्वारा सैकड़ो की संख्या में सरैया बाईपास से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पूरे शहर का भ्रमण करते हुए आज सभी लोगों ने यू0जी0सी0 बिल लागू करने के समर्थन में प्रधानमंत्री के सापेक्ष जिलाधिकारी महोदय को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा।
जिसमें उन्होंने मांग किया कि यू0जी0सी0 बिल को तत्काल लागू किया जाए जिससे कुछ लोगों द्वारा हो रहे बच्चों तथा महिलाओं का उत्पीड़न रोका जा सके। पहले के समय से ऐसा होता आ रहा है।
विगत दिनों भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में हो रहे जातिगत भिन्नता एवं अन्य व्यावहारिक समस्या को देखते हुए यू0जी0सी0 बिल राज पत्र घोषित किया गया था। जिसको सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है , इस यू0जी0सी0 बिल राजपत्र को लागू करने के संबंध में लोगो ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देते समय राजकुमार, बजरंगी चौधरी, रामनिवास चौधरी, रामजनक, वशिष्ट चौधरी, मारतेंदु चौधरी, संत कुमार चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
