उदया इंटरनेशनल स्कूल में मनाया जा रहा है दो दिवसीय समर कैंप ।

0

उदया इंटरनेशनल स्कूल में मनाया जा रहा है दो दिवसीय समर कैंप ।

समर कैंप की सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए विद्यालय प्रबन्धन तंत्र ने मीडिया को दिया धन्यवाद ।

संतकबीर नगर ।

भुजैनी स्थित उदया इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दो दिवसीय समर कैंप का भव्य आयोजन, स्कूल के संरक्षक उदयराज तिवारी जी के सौजन्य से दिनांक 4 जुलाई 2025 को हुआ। इस विशेष आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अंकित राज तिवारी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समर कैंप के उद्देश्यों एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में श्रीमती पुष्पांजलि सिंह एवं सूर्य सेन मिश्र ने कैंप की विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर उसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

समर कैंप में बच्चों ने खेलकूद, योग, चित्रकला, नृत्य, संगीत, हैंडक्राफ्ट, पेंटिंग, विज्ञान प्रयोगशाला एवं अन्य रचनात्मक कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों में नयी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया ।
विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेकर आत्मनिर्भर एवं बहुमुखी प्रतिभा संपन्न बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी इस पहल की काफी प्रशंसा की। इस प्रकार दो दिवसीय समर कैंप विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, शिक्षा एवं रचनात्मकता का अद्भुत संगम बनकर यादगार सिद्ध हुआ।

समर कैंप की सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए विद्यालय प्रबन्धन तंत्र ने मीडिया को दिया धन्यवाद।

उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन तंत्र ने सभी सम्मानित पत्रकारों का हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि जिन्होंने हमारे ग्रीष्मकालीन शिविर (Summer Camp) की गतिविधियों और प्रयासों को अपने समाचार माध्यमों में स्थान दिया उन सभी आदरणीय पत्रकारों को ह्रदय से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

और कहा कि आप सबके सहयोग और सकारात्मक रिपोर्टिंग ने बच्चों की प्रतिभा को उजागर करने और समाज तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है।
आप सभी का यह योगदान हमारे लिए अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...