उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा नि:शुल्क पगमिल मशीन का किया गया वितरण।
उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा नि:शुल्क पगमिल मशीन का किया गया वितरण।
संत कबीर नगर – आज दिनांक 29 मार्च, 2025 को जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दुबे ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर के द्वारा आज माटी कला में विभाग द्वारा पंजीकृत सहकारी समिति से 03-03 का ग्रुप बनाकर 03 लाभार्थियों को माटीकला टूल-किट्स के अंतर्गत निःशुल्क 03 अदद पगमिल मशीन का वितरण बैंक चौराहा पुरानी तहसील खलीलाबाद में किया गया।