संतकबीर नगर- U.P. बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 54 हजार 240 अभ्यर्थी होंगे शामिल।
Oplus_16908288
U.P. बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 54 हजार 240 अभ्यर्थी होंगे शामिल।
मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी, केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी।
संतकबीर नगर-
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। संतकबीर नगर जिले में इन परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 54240 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इनमें हाईस्कूल के 28392 और इंटरमीडिएट के 25848 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 94 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ 4179 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में बनाए गए 94 केंद्रों में से पांच को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।
परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट और 6 सचल दल गठित किए गए हैं।
डीआईओएस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि स्ट्रांग रूम भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे और सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। लगातार सभी कैमरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
