तिलौरा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य धूम, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु !

तिलौरा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य धूम, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु !
गोरखपुर –
पाली ब्लॉक अंतर्गत तिलौरा गांव में उमेश दुबे के आवास पर आज शुक्रवार कोचल रही श्रीमत भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया और आयोजन स्थल ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।
ब्यास पीठ पर विराजमान पंडित घनश्याम मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार बढ़ते हैं, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म के विनाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए हुआ।
कथा का संचालन पंकज मिश्र ने किया।
रात्रि में भगवान के जन्म के समय दीपों की रोशनी और श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक पोशाकों में भक्ति गीतों और नृत्य में मग्न नजर आए। आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर मुख्य यजमान फूल मती देवी उमेश दुबे, प्रभाकर दुबे, राकेश दुबे छोटू दुबे गणेश दुबे संतोष विकास अंकुर शिवम पंकज राहुल दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।