टेंपो पलटने से 18 वर्षीय बालिका की मौत, तीन गंभीर

0

टेंपो पलटने से 18 वर्षीय बालिका की मौत, तीन गंभीर

अयोध्या से श्रद्धालुओं के लेकर लौट रहा था टेम्पू

धनघटा थाने के ग्राम खर्चा के निकट हुआ हादसा

महुली थाने के जमीरा गांव के रहने वाले थे श्रद्धालु

धनघटा – संतकबीर नगर ! अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा टेम्पू मंगलवार की शाम धनघटा थाना क्षेत्र के खर्चा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 18 वर्षीय बालिका की जहां मौत हो गयी वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जमीरा के रहने वाले बताए जा रहे है।

महुली थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी कुछ श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी लोग राम जानकी मार्ग द्वारा अपने घर को लौट रहे थे। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम खर्चा पंप के पास जैसे ही टेंपो पहुंचा अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे पलट गया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर लाया गया। डक्टरों ने 18 वर्षीय खुशबू पुत्री दीपनरायन को मृत घोषित कर दिया। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी निवासी टेंपो चालक चंद्रप्रकाश ने बताया कि टेंपो अचानक अनियंत्रित होने के बाद हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोग घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैंसर भेजवाया। घटना के में जमीरा निवासी रामचंद्र (30 वर्ष), सीमा पत्नी रामचंद्र (28 वर्ष),दीपशिखा पुत्री कैलाश (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...