तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Oplus_16908288
तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की फरियाद।
सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
संतकबीर नगर– आज दिनांक 19.04.2025 को अपर जिलाधिकारी संतकबीर नगर अरुण वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सुशील कुमार सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से तहसील धनघटा पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को त्वरित न्याय मिल सकें। राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दूबे की उपस्थिति में सुना गया। उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। खलीलाबाद में कुल 58 प्रार्थना पत्र आये जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित राजस्व निरीक्षक/लेखपाल व फरियादी आदि उपस्थित रहे।