तहसील समाधान दिवस में वरिष्ठ अधिकारीयों के बीच कुछ अधिकारी चैन से सोने, फेसबुक व यूट्यूब चलाने में रहे व्यस्त, तस्वीरें कैमरे में कैद।
तहसील समाधान दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी जनता की फरियादें।
तहसील समाधान दिवस में अधिकारी सोने व फेसबुक,यूट्यूब चलाने में रहे व्यस्त।
(ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य)
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी व एसपी द्वारा जनपद के कोने- कोने से आये फरियादियों की फरियादें सुनी जा रही थी और उसका समाधान भी किया जा रहा था।
लेकिन वही पर कुछ अधिकारी जैसे जय प्रकाश पाण्डेय ( A.D.O.- A.G. खलीलाबाद/बघौली ब्लॉक), राजेश श्रीवास्तव ( सहायक अभियंता P.W.D.) अपने – अपने मोबाईल पर फेसबुक, यूट्यूब देखते नजर आये, हद तो तब हो गई जब एक मत्स्य विभाग के जिम्मेदार इंस्पेक्टर तहसील सभागार में कुम्भकरणी नींद में मस्त सोते नजर आए।



सोचने की बात है की अपने से बड़े सम्मानित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने-अपने कार्य में लगे हुए हैं और वहीं पर कुछ लोग फेसबुक यूट्यूब चल रहे हैं तो कोई नींद में मस्त है ।
