तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह

0

*_तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

    *_आज का भारत लाइव_*

 

बहराइच 31 जनवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी के कुशल निर्देशन में तहसील परिसर पयागपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारांे की 50 विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड पयागपुर से 11, हुज़ूरपुर से 25, विशेश्वरगंज से 09, मिहींपुरवा से 01 व कैसरगंज व चित्तौरा से 02-02 कुल 50 जोड़ों में से 46 हिन्दू जोड़ों का विवाह विद्धान ब्राहमणों द्वारा हिन्दू रीति-रिवाजों से विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया जबकि 04 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। उल्लेखनीय है कि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने स्वयं भी वैदिक पूजन में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर माननीय विधायक पयागपुर जी ने नवविवाहित जोड़ो पर पुष्पवर्षा करते हुए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आज सम्पन्न हुए विवाह कार्यक्रम को विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं हिन्दू विवाह सप्तपदी के द्वारा सम्पन्न कराते हुए, वर-वधू को अग्नि के चारों ओर सात बार परिक्रमा कराकर विवाह के सात वचनो के साथ विवाह समपन्न कराये जाने हेतु विशेष महत्वपूर्ण अवसर बताया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि सांसद कैसरगंज करणभूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधान सभा संयोजक पयागपुर निशंक त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, बीडीओ पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर ने अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा परिजनों के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी धूमधाम के साथ सम्पन्न हो रही है। आज किसी गरीब पिता को बेटी की शादी के लिए फिक्रमन्अ होने की ज़रूरत नहीं है। गरीब पात्र व्यक्तियों द्वारा आवेदन करने पर सरकारी खर्च से बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लाभार्थी परिवार की बेटियों का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यता तथा रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया जाता है। उन्होंने आमजन का आहवान किया ऐसी महत्वाकांक्षी योजना का भरपूर लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...