स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली !

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली !
रिपोर्ट – सफी खान !
आज का भारत लाइव !
बहराइच 24 जुलाई।
प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के सेवन से कैंसर जनित बीमारियांे के कारण केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार थाई मांगुर प्रजाति की मछलियां पूर्णतया प्रतिबंधित है। साथ ही राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों के अनुपालन में क्लारियस गैरीपिनस प्रजाति की मछलियों एवं मत्स्य बीज को नष्ट कर दिया जायेगा, जिसका कोई मुआवजा देय नहीं होगा एवं नियमानुसार सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है। यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य ने जनपद के समस्त मत्स्य पालकों एवं मत्स्य विक्रेताओं को सचेत किया है कि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के पकड़े जाने पर विनिष्टीकरण कार्यवाही के दौरान हुए व्यय को भी पकड़े गये व्यक्ति से वसूल किया जायेगा।