सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत 70 किसान भारतीय कृषि अनुसंधान नई दिल्ली रवाना।
सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत 70 किसान भारतीय कृषि अनुसंधान नई दिल्ली रवाना।
रिपोर्ट- दिलशाद अहमद।
बहराइच-
जनपद बहराइच के 70 किसानों के प्रशिक्षण दल को आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को अप0 1:30 बजे उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने कृषि भवन प्रांगण बहराइच से हरी झंडी दिखाकर पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उधम सिंह नगर उत्तराखंड एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली हेतु रवाना किया, प्रशिक्षण दल को रवाना करने से पूर्व उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने किसानों से कहा कि वह जहां जा रहे हैं l गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा संस्थान पर बोई गई फसलों का अवलोकन भी करें , कृषि की नवीनतम तकनीकी सीख कर तथा इसका उपयोग स्वयं की फसल उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ अपने आसपास के किसानों में कृषि तकनीकी का प्रचार -प्रसार करें, जिससे वह भी अपनी फसल उत्पादन को बढ़ाकर अधिक आय अर्जित कर सकें l उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसका सीधा लाभ कृषकों को हो रहा है, इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी , उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा सदभावना संस्था के योगेंद्र मणि त्रिपाठी जी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
