स्थानीय पुलिस प्रशासन के हत्या मामले में एक तरफा कार्यवाही से जनता मर्माहत
स्थानीय पुलिस प्रशासन के हत्या मामले में एक तरफा कार्यवाही से जनता मर्माहत
गोरखपुर-स्थानीय पुलिस प्रशासन के हत्या मामले में एक तरफा कार्यवाही से जनता मर्माहत है जानकारी के अनुसार स्थानीय गरीब परिवार के शुभम मोदनवाल पुत्र शैलेन्द्र मोदनवाल की दिन दहाड़े मोटरसाइकिल से दो लड़कों ने अपहरण कर हत्या करके ऊफनाई नदी में फेंक दिया जो कि शाम होते होते घरवालों ने खोजना शुरू किया। स्थानीय पुलिस को पिडित परिवार की ओर से पिता शैलेन्द्र मोदनवाल ने एफ आई आर दर्ज करने का पुलिस को पत्रक दिया जिसमें तीन दिन हो जाने के बाद भी पिडित का एफ आई आर दर्ज नहीं होने पर एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम दास राजा भैया के नेतृत्व में पिडित परिवार से मिलने गोरखपुर जिले की अति प्राचीन संस्था श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समिति रजि० जिला गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, एडवोकेट अशोक मोदनवाल, संरक्षण इंजिनियर मदन गोपाल, मिडिया प्रभारी राजकुमार आर्य, चंदू मोदनवाल, रबिंद्र मोदनवाल, ने मौके पर पहुंचकर पिडित परिवार को सांत्वना देते हुए उच्च अधिकारियों के समक्ष न्याय दिलाने हेतु कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपरोक्तर उ०प्र० मोदनवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्या के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय दिलाने की मांग करेगा। वहीं उ० प्र० के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज से मिलकर पुलिस के पक्षपात रवैया से अवगत कराकर न्याय दिलाने का कार्य करेगा।
