सिपाही के पिता ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान !

0

सिपाही के पिता ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान !

गोरखपुर/ब्रेकिंग्-

खोराबार इलाके के जंगल सिकरी में रहने वाले पीएसी जवान के पिता ने गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे घर के सामने आम के पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी है। जबकि मृतक के छोटे भाई ने एक व्यक्ति की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने का दावा किया है। भाई का कहना है कि वह व्यक्ति पुलिस से भी प्रताड़ित करवा रहा था। फिलहाल खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

जगंल सिकरी निवासी राजनाथ यादव (56) गुरुवार की सुबह दरवाजे पर लगे आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। राजनाथ का शव लटकता देख परिवार के लोगों को जानकारी हुई तब घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी खोराबार इत्यानन्द पांडेय ने जांच पड़ताल करने के साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

तीन पन्ने का मिला सुसाइड नोट : राजनाथ के पास तीन अलग-अलग पन्ने पर सुसाइड नोट मिला। एक में उन्होंने लिखा आत्महत्या करने जा रहा हूं घर के किसी व्यक्ति का इसमें दोष नहीं है उन्हें परेशान न किया जाए। दूसरे पन्ने में लिखा है मैं बीमारी से परेशान हूं इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। तीसरे में लिखा है कि अपने मन से मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...