शट डाउन के बावजूद पोल पर लगे तार में आया करंट, लाइनमैन की मौत।

0

संविदा लाइनमैन की मौत पर परिजनो ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवटिया ग्राम पंचायत चौरी में संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने आज जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर किया हंगामा करते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

आपको बताते चलें कि चौरी निवासी अन्तराम की शनिवार देर रात बिजली फाल्ट ठीक करते समय दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तेज आंधी के बाद उतरावल गांव की लाइन पर नीम का पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।

जिसे ठीक करने के लिए उन्हें मौके पर भेजा गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन पर कार्य शुरू करने से पहले शेडडाउन लिया गया था, लेकिन मरम्मत के दौरान अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित कर दी गई जिससे अन्तराम बिजली के पोल से नीचे गिर गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अन्तराम पोल पर चढ़कर तार काट रहे थे। दो तार काटने के बाद जैसे ही तीसरे तार को काटने का प्रयास किया, उन्हें तेज करंट लगा और वह नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद उनके कान और नाक से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बेटे ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा लगातार फोन कर लाइन ठीक करने का दबाव बनाया जा रहा था।

लेकिन उसके पिता पहले जाने को तैयार नहीं थे। बाद में जब जेई का फोन आया तब वे काम पर गए।

परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो यह हादसा नहीं होता।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम पांडे भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।

लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...