बहराइच – श्रीराम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन।

श्रीराम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन।
बच्चो को सनातन का ज्ञान और अच्छे संस्कार की शिक्षा दे- विधायक सुरेश्वर सिंह
ब्यूरो रिपोर्ट– दिलशाद अहमद।
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच।
रिसिया में चल रहे रामलीला में चल रही रामलीला का समापन इतवार की रात भगवान श्रीराम के राज तिलक के साथ श्रद्धालुओं ने श्री राम लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय में सजे कलाकारों की आरती उतारी।
रिसिया के राम लीला के नवीन भवन पर आयोजित राज्याभिषेक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, रहे।
मुख्य अतिथि श्री,सिंह ने कहा कि शिक्षा पर जोर डालते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय हो प्राइवेट सभी में बच्चों को शिक्षा एक समान दी जाए गरीब का लड़का हो या अमीर का अंग्रेजी, उर्दू व संस्कृत सभी के साथ हिन्दी की शिक्षा पर बच्चों को जागरूक करें। जब आप सब अपने बच्चो को सनातन की जानकारी के साथ अच्छे संस्कार की शिक्षा नही देंगे, और अपने धर्म का मार्मिक ज्ञान नही देंगे, तब तक ये धार्मिक कार्यक्रम एक औपचारिकता भर बनकर रह जायेगा। साथ ही बच्चो को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और हिंदू शूरवीर राजाओं का इतिहास की भी जानकारी दे। साथ ही देश के विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।
रिसिया में राज्याभिषेक कार्यक्रम के साथ दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष डा0 राजू निगम की अगुवाई में सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों को विधायक के द्वारा चित्र देकर सम्मानित किया गया, और सभी ने राम दरबार की आरती कि। मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। पुलिस की सराहनीय व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव,व हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह को स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर संजय जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि, रामू लाल चेयर मैन प्रतिनिधि, राजेश निगम पूर्व चेयर मैन, अवधेश सिंह, दिवाकर सिंह, महेश अग्रवाल, सरदार मनजीत सिंह, सरोज कुमार सिंह, मदन गोपाल यज्ञशैनी मनीष गुप्ता, हेमंत वर्मा, अशोक शर्मा, अरविंद गुप्ता, राकेश निगम सभासद, आकाश गुप्ता, अरविंद गौतम , दुर्गेश चौधरी, पटेल अशोक वर्मा, प्रखर गुप्ता, सनी ,प्रियांशु गुप्ता , शैंकि निगम, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।।।